ISIS आतंकी संगठन में शामिल होने वाले चार भारतीय युवक अब देश लौटना चाहते हैं: सूत्र
Advertisement

ISIS आतंकी संगठन में शामिल होने वाले चार भारतीय युवक अब देश लौटना चाहते हैं: सूत्र

खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को कुछ अर्से पहले ज्वाइन करनेवाले भारत से गए चार युवक, अब देश (भारत) लौटना चाहते हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत के ये चार युवक मुंबई के कल्याण से ताल्लुक रखते हैं।

ISIS आतंकी संगठन में शामिल होने वाले चार भारतीय युवक अब देश लौटना चाहते हैं: सूत्र

ज़ी मीडिया ब्यूरो/संजीव कुमार दुबे

मुंबई: खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को कुछ अर्से पहले ज्वाइन करनेवाले भारत से गए चार युवक, अब देश (भारत) लौटना चाहते हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत के ये चार युवक मुंबई के कल्याण से ताल्लुक रखते हैं। इनके बारे में ये कहा जा रहा है कि इन्होंने कुछ समय पहले आतंकी संगठन आईएसआईएस ज्वाईन किया था लेकिन अब यह स्वदेश लौटना चाहते हैं।  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि इन चार युवकों में से एक युवक के परिवार ने इस सिलसिले में केंद्र सरकार से संपर्क कर इस घटनाक्रम की जानकारी दी है। युवक के पिता ने कहा है कि उनका बेटा देश लौटना चाहता है जिसमें सरकार के सहयोग की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक सरकार को उन तीन युवकों के बारे में भी यह जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती होने के लिए यह सभी युवक अब देश लौटने को इच्छुक हैं।
 

Trending news