अमरनाथ यात्रा के लिए 515 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना
Advertisement

अमरनाथ यात्रा के लिए 515 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर, हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दो आधार शिविरों के लिए 515 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आज यहां से रवाना हो गया।

अमरनाथ यात्रा के लिए 515 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

जम्मू : कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर, हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दो आधार शिविरों के लिए 515 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आज यहां से रवाना हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 367 पुरषों और 148 महिलाओं का एक जत्था 13 वाहनों द्वारा कश्मीर के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हो गया।

कल, 1,115 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किये। अभी तक, 2,12,822 लोग अमरनाथ गुफा मंदिर का दर्शन कर चुके हैं।

Trending news