चुनाव से एक दिन पहले कृष्णा नगर में किरण बेदी का विरोध
Advertisement

चुनाव से एक दिन पहले कृष्णा नगर में किरण बेदी का विरोध

भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को शुक्रवार को कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल खजूरी खास में स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है जिन्होंने उन पर दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले तक चुनाव प्रचार जारी रखकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

चुनाव से एक दिन पहले कृष्णा नगर में किरण बेदी का विरोध

नई दिल्ली : भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को शुक्रवार को कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल खजूरी खास में स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है जिन्होंने उन पर दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले तक चुनाव प्रचार जारी रखकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में काफी गहमागहरी भरा विधानसभा चुनाव प्रचार गुरुवार शाम थम गया था।

एक निवासी ने कहा, ‘कैसे वह यहां हैं जब चुनाव प्रचार अभियान कल ही खत्म हो गया। वह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं।’ बेदी की कार कुछ लोगों ने रोक दी जिसके बाद उन्हें वहां से जाना पड़ा। हालांकि बेदी और उनके समर्थक यह कहते रहे कि वे बस अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बंद दरवाजे के पीछे बैठक करने के लिए यहां हैं। लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी।

बाद में पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। कृष्णा नगर के आप प्रत्याशी एस के बग्गा ने आरोप लगाया कि किरण बेदी के साथ सैकड़ों समर्थक थे और वे सुबह से ही यहां के निवासियों के साथ बैंठकें कर रहे थे।

बग्गा ने कहा, ‘आदर्श आचार संहिता के अनुसार एक उम्मीदवार कुछ लोगों के साथ निवासियों से मिल सकता है। लेकिन सुबह से हमें मतदाताओं से फोन आ रहे हैं कि किरण बेदी के साथ करीब सौ समर्थक हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि मैंने उनसे कहा कि वह सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें नियम एवं निर्देश अच्छी तरह मालूम है। (लेकिन) उन्हें सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने का तरीका भी मालूम है।’

उससे पहले दिन में किरण बेदी कृष्णा नगर में एक गुरूद्वारे में गयीं और वहां उन्होंने मत्था टेका। उन्होंने लंगर में रोटियां भी बेलीं।

Trending news