अयोध्या में विवादित स्थल पर हेलीकॉप्टर ने काफी कम ऊंचाई पर उड़ान भरी
Advertisement

अयोध्या में विवादित स्थल पर हेलीकॉप्टर ने काफी कम ऊंचाई पर उड़ान भरी

अयोध्या में गुरुवार को विवादित स्थल पर अपेक्षाकृत काफी कम ऊंचाई पर एक हेलीकॉप्टर ने चक्कर काटा जिससे पुलिस सकते में आ गयी.

अयोध्या में गुरुवार को विवादित स्थल पर अपेक्षाकृत काफी कम ऊंचाई पर एक हेलीकॉप्टर ने चक्कर काटा (फाइल फोटो)

फैजाबाद/अयोध्या (उत्तरप्रदेश): अयोध्या में गुरुवार को विवादित स्थल पर अपेक्षाकृत काफी कम ऊंचाई पर एक हेलीकॉप्टर ने चक्कर काटा जिससे पुलिस सकते में आ गयी.

विवादित स्थल के सुरक्षा प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने कहा, ‘‘हम हेलीकॉप्टर के बारे में सुराग हासिल करने के लिए विमानन मंत्रालय से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं. ’’ इसी स्थल पर बाबरी मस्जिद थी.

चौहान ने कहा, ‘‘विवादित स्थल उड़ान निषिद्ध क्षेत्र में नहीं आता है. स्थानीय प्रशासन ने उड़ान निषिद्ध क्षेत्र के लिए सिफारिश की है लेकिन केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी है. ’’ इस विवादित स्थल से सटे पन्जी टोला के निवासी अनूप कुमार ने कहा, ‘‘सुबह आठ बजकर करीब 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर ने विवादित ढांचे के ऊपर चक्कर काटा.’’

 

Trending news