राजस्थान यात्रा के दौरान हिलेरी क्लिंटन को आई हाथ में मोच
Advertisement

राजस्थान यात्रा के दौरान हिलेरी क्लिंटन को आई हाथ में मोच

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन राजस्थान की जोधपुर यात्रा के दौरान घायल हो गयीं और उनके हाथ में मोच आ गई.

पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन राजस्थान की जोधपुर यात्रा के दौरान घायल हो गयीं.(फाइल फोटो)

जोधपुर: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन राजस्थान की जोधपुर यात्रा के दौरान घायल हो गयीं और उनके हाथ में मोच आ गई. हादसे के कारण उन्होंने अपने कुछ कार्यक्रमों को रद्द कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि हिलेरी मंगलवार सुबह यहां दो दिवसीय यात्रा पर आई थीं और उनका शाम में महेन्द्रगढ़ किला जाने का कार्यक्रम था. वे यहां पर उमेद भवन पैलेस में रूकी हुई हैं और नजदीक के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है.

  1. क्लिंटन हुई राजस्थान की जोधपुर यात्रा के दौरान घायल

    हिलेरी दो दिवसीय यात्रा पर आई थीं राजस्थान

    निजी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने की जांच

ये भी पढ़ें : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पहुंचीं मध्य प्रदेश

डॉक्टरों ने बताया कि हिलेरी के हाथ में मोच आ गई और उनका इलाज किया गया. साथ ही उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. महेन्द्रगढ़ किला के अधिकारियों ने बताया कि उनके घायल होने के कारण यहां की उनकी यात्रा को रद्द कर दिया गया और वह कल (बुधवार) को सुबह में यहां की यात्रा पर आ सकती हैं.

Trending news