भारत और चीन ने की समुद्री सहयोग पर पहले दौर की वार्ता
Advertisement

भारत और चीन ने की समुद्री सहयोग पर पहले दौर की वार्ता

दक्षिण चीन सागर को लेकर तनाव के बीच भारत और चीन ने समुद्री सहयोग पर पहले दौर की वार्ता की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि वार्ता में पारस्परिक हित के कई मुद्दे शामिल थे। इनमें समुद्री सुरक्षा पर परिप्रेक्ष्यों का आदान-प्रदान और दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग के लिए संभावनाएं शामिल हैं।

भारत और चीन ने की समुद्री सहयोग पर पहले दौर की वार्ता

नई दिल्ली: दक्षिण चीन सागर को लेकर तनाव के बीच भारत और चीन ने समुद्री सहयोग पर पहले दौर की वार्ता की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि वार्ता में पारस्परिक हित के कई मुद्दे शामिल थे। इनमें समुद्री सुरक्षा पर परिप्रेक्ष्यों का आदान-प्रदान और दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग के लिए संभावनाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 'यूएन कंवेंशन ऑन लॉ ऑफ द सी’ और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन जैसी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में हुए घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतररष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के संयुक्त सचिव अमनदीप सिंह ने किया जबकि चीन का प्रतिनिधित्व उसके विदेश मंत्रालय के सहायक मंत्री कोंग शुआनयोउ ने किया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अगले दौर की वार्ता सुविधाजनक तारीख को बीजिंग में होगी। वार्ता इसलिए काफी मायने रखती है कि दक्षिण चीन सागर में भारतीय कंपनियों की तेल और गैस खोज परियोजनाएं चीन को रास नहीं आ रही है। यह क्षेत्र हाइड्रोकार्बन का एक बड़ा स्रोत है।

Trending news