भाजपा के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे वाम दल
Advertisement

भाजपा के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे वाम दल

बिहार में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कथित भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर भाजपा को उजागर करने के मकसद से वाम दल अगले महीने से पार्टी के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे।

भाजपा के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे वाम दल

नयी दिल्ली : बिहार में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कथित भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर भाजपा को उजागर करने के मकसद से वाम दल अगले महीने से पार्टी के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे।

भाकपा महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने बताया कि हिंदी बेल्ट में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा का बेनकाब करने के मकसद से अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए सभी वाम दलों के केंद्रीय नेता सात सितंबर को पटना में एक सम्मेलन का आयोजन करेंगे। वाम दलों ने इस अभियान की घोषणा उस वक्त की है जब भाजपा ने विपक्षी सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र में अभियान शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की थी। भाजपा ने सत्र के दौरान काम-काज नहीं निपटाए जाने की जिम्मेदारी विपक्षी दलों पर डाली है।

रेड्डी ने कहा, हम जवाबी अभियान चलाएंगे। इसके तहत अगले महीने वाम दलों के केंद्रीय नेता एक संयुक्त सम्मेलन आयोजित करेंगे। सत्ताधारी पार्टी को बेनकाब करने के लिए हम हिंदी भाषी राज्यों (जहां से भाजपा को सदन में मजबूती मिली) में ज्यादा अभियान चलाना चाहते हैं, जहां उसने अत्यधिक नुकसान पहुंचाया है। लोकसभा चुनावों में बिहार में अच्छा प्रदर्शन करने वाली भाजपा और उसके सहयोगी दल 40 सीटों में से 31 सीट जीतने में सफल रहे थे। हिंदी पट्टी के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एक अन्य राज्य उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने 80 में से 71 सीटें हासिल की थीं।

रेड्डी ने बताया कि मोदी सरकार के खिलाफ वामपंथी कार्यकर्ता क्षेत्र में पुस्तिकाएं, पर्चे, आम सभाओं और सेमिनारों के जरिए लोगों तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सितंबर-अक्टूबर महीने में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वाम दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर होने वाली चर्चा को अगले सप्ताह तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

कुछ ही सीटें आवंटित करने पर जदयू-राजद गठबंधन से अलग होने वाली राकांपा के साथ गठजोड़ करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर रेड्डी ने कहा कि भाकपा प्रदेश इकाई से विचार विमर्श के बाद ही इस बारे में फैसला किया जाएगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण जेटली ने गुरूवार को कहा था कि एक केंद्रीय मंत्री और चार राजग सांसद मॉनसून सत्र बाधित करने पर 44 कांग्रेस सांसदों और नौ वाम सांसदों को बेनकाब करने के लिए उनके निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक बैठकें करेंगे और अभियान चलाएंगे।

 

Trending news