बैंगलुरू के स्कूल में घुसा तेंदुआ, पकड़े जाने से पहले कईयों को किया घायल, देखें वीडियो
Advertisement

बैंगलुरू के स्कूल में घुसा तेंदुआ, पकड़े जाने से पहले कईयों को किया घायल, देखें वीडियो

बैंगलुरू के व्हाइट फील्ड इलाके स्थित एक निजी स्कूल में रविवार तड़के तेंदुआ घुस गया। स्कूल के सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया। विबग्योर स्कूल के सुरक्षाकर्मियों ने सुबह स्कूल में तेंदुए को देखा। उसे देखते ही सभी लोग खौफजदा हो गए।

तस्वीर के लिए साभार: (ANI)

बैंगलुरू: बैंगलुरू के व्हाइट फील्ड इलाके स्थित एक निजी स्कूल में रविवार तड़के तेंदुआ घुस गया। स्कूल के सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया। विबग्योर स्कूल के सुरक्षाकर्मियों ने सुबह स्कूल में तेंदुए को देखा। उसे देखते ही सभी लोग खौफजदा हो गए।

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन के साथ ही वन विभाग को दी। शाम करीब 4.30 बजे वन विभाग के दल ने तेंदुए पर काबू पा लिया। पकड़े जाने से ठीक पहले तेंदुए ने पांच लोगों पर हमला भी किया।  तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के मुताबिक तेंदुआ सुबह करीब 4 बजे स्कूल परिसर में मुख्य द्वार से ही घुसा था। इससे पहले 2012 में भी इस इलाके में तेंदुआ देखा गया था।

VIDEO देखने के लिए CLICK करें  (साभार- एएनआई)

 

Trending news