गडकरी की बेटी के विवाह में शामिल होंगी बड़ी राजनीतिक हस्तियां
Advertisement

गडकरी की बेटी के विवाह में शामिल होंगी बड़ी राजनीतिक हस्तियां

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां नितिन गडकरी की बेटी के विवाह में रविवार को यहां शामिल होंगी।

गडकरी की बेटी के विवाह में शामिल होंगी बड़ी राजनीतिक हस्तियां

नागपुर : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां नितिन गडकरी की बेटी के विवाह में रविवार को यहां शामिल होंगी।

गडकरी की सबसे छोटी बेटी केतकी का विवाह आदित्य कासखेदिकर के साथ होना है। आदित्य अमेरिका में फेसबुक के साथ काम करते हैं।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज रात दिल्ली से नागपुर आएंगे और विवाह समारोह के बाद वापस लौट जाएंगे।

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केन्द्रीय ऊर्जा एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल तथा भाजपा के अन्य राष्ट्रीय नेता भी समारोह में शामिल होंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, योग गुरु बाबा रामदेव और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के भी विवाह समारोह में शामिल होने की संभावना है।

चूंकि महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन पांच दिसंबर से शुरू हो रहा है, इसलिए महाराष्ट्र के कई मंत्री भी विवाह समारोह में भाग लेंगे।

सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव और असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित विवाह समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि दोनों आठ दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित प्रीतिभोज में हिस्सा लेंगे।

Trending news