मप्र में 50 वर्षीय अविवाहित महिलाओं को पेंशन : शिवराज
Advertisement

मप्र में 50 वर्षीय अविवाहित महिलाओं को पेंशन : शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री महिला कोष स्थापित किए जाने की घोषणा की.

शिवराज ने कहा कि महिलाओं का सिर्फ एक दिन क्यों हो, हर दिन महिलाओं के सम्मान का क्यों न हो. (फाइल फोटो)

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री महिला कोष स्थापित किए जाने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने 50 वर्ष की आयु पार कर चुकी अविवाहित महिलाओं को पेंशन देने की घोषणा की. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोपाल में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे. उन्होंने कहा कि महिलाओं का सिर्फ एक दिन क्यों हो, हर दिन महिलाओं के सम्मान का क्यों न हो. भारत में तो अनादिकाल से ही महिलाओं को देवी माना गया है. हमारे देश में तो देवताओं तक ने संकट के समय शक्ति की शरण ली है.

  1. भारत में अनादिकाल से ही महिलाओं को माना गया देवी - शिवराज

    महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए चल रही अनेक योजनाएं 

    महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हो रही हैं कई योजनाएं संचालित

ये भी पढ़ें : एमसीआई ने किया 'नीट' में बदलाव का ब्योरा देने से इंकार

महिला सशक्तीकरण के लिए बनेगा मुख्यमंत्री महिला कोष
सीएम चौहान ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं. महिलाओं के सशक्तीकरण की योजनाएं संचालित हैं. राज्य में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री महिला कोष की स्थापना की जाएगी. इस कोष की राशि से महिलाओं की मदद की जाएगी. इसके अलावा 50 वर्ष की आयु पार कर चुकी अविवाहित महिलाओं को पेंशन देने का प्रावधान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पेट्रोल पंप पर काम करती है यह महिला

कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस, राज्य मंत्री ललिता यादव, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोघे, महिला आयेाग की अध्यक्ष लता वानखेड़े, महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव जे एन कंसोटिया भी मौजूद थे.

Trending news