जानिए कौन हैं ये महिला जिनपर कांग्रेस ने जताया भरोसा?
Advertisement

जानिए कौन हैं ये महिला जिनपर कांग्रेस ने जताया भरोसा?

कांग्रेस ने हिमाद्रि दलबीर सिंह और अंतर सिंह पर भरोसा जताया है आगे पढ़िए और जानिए कौन हैं ये दोनों नेता। 

जानिए कौन हैं ये महिला जिनपर कांग्रेस ने जताया भरोसा?

भोपाल: मध्य प्रदेश में शहडोल और नेपानगर उपचुनाव की जंग के लिए कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं।

कांग्रेस ने शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

शहडोल लोकसभा उपचुनाव के लिए हिमाद्रि दलबीर सिंह जबकि नेपानगर विधानसभा के लिए अंतर सिंह के नाम पर मुहर लगी है।

आपको बता दें कि शहडोल संसदीय क्षेत्र सांसद दलपत सिंह परस्ते और नेपानगर विधान सभा सीट BJP विधायक राजेन्द्र दादू के निधन की वजह से खाली हुई है।

शहडोल लोकसभा और बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधान सभा उपचुनाव के लिए 19 नवम्बर को मतदान और 22 नवम्बर को मतगणना होगी।

नामांकन-पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर निर्धारित है।

जबकि 5 नवम्बर तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे।

Trending news