मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंडक, खजुराहो में 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान
Advertisement

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंडक, खजुराहो में 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(फाइल फोटो)

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ, लेकिन ठंड का असर बना हुआ है. खजुराहो में न्यूनतम तापमान साढ़े छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में ठंड का असर बढ़ रहा है. शुक्रवार को धीमी गति की हवाओं ने चुभन पैदा कर दी. मौसम साफ होने के साथ खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई.

MP: नई सरकार बनने से पहले दर्जनों अफसरों ने मनाई छुट्टी, विदेश में परिवार के साथ किया एंजॉय

राज्य के कई हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. खजुराहो राज्य में सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.6 डिग्री, ग्वालियर का 7.9 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

MP: प्रकृति के साथ लेना है वाइल्ड लाइफ का मजा, तो वन विहार है बेस्ट

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा. (इनपुटः आईएएनएस)

Trending news