गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी आश्रम में उमड़े श्रद्धालु
Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी आश्रम में उमड़े श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन में हजारों की तादाद में श्रद्धालु गुरु संदीपनी के आश्रम में आते हैं, जहां संदीपनी सहित श्री कृष्ण, बलराम और सुदामा के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर होते हैं। गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार को शहर में गुरु चरण वंदन की धूम दिखाई दी। मंदिरों और आश्रमों में सैकड़ों शिष्य गुरु पूजन के लिए उमड़े। संदीपनि आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सुबह 5 बजे ऋषि संदीपनी, कृष्ण, बलराम और सुदामा की प्रतिमा का पंचामृत व गंगाजल से अभिषेक हुआ। इसके बाद हवन किया गया।   

उज्‍जैन : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन में हजारों की तादाद में श्रद्धालु गुरु संदीपनी के आश्रम में आते हैं, जहां संदीपनी सहित श्री कृष्ण, बलराम और सुदामा के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर होते हैं। गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार को शहर में गुरु चरण वंदन की धूम दिखाई दी। मंदिरों और आश्रमों में सैकड़ों शिष्य गुरु पूजन के लिए उमड़े। संदीपनि आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सुबह 5 बजे ऋषि संदीपनी, कृष्ण, बलराम और सुदामा की प्रतिमा का पंचामृत व गंगाजल से अभिषेक हुआ। इसके बाद हवन किया गया।   
 
ज्ञात हो कि करीब 5000 साल पहले श्री कृष्ण, बलराम और सुदामा उज्जैन के  संदीपनी आश्रम में गुरु संदीपनी से शिक्षा ग्रहण करने आए थे, जिसके बाद श्री  कृष्ण ने उज्जैन के संदीपनी आश्रम में ही 64 दिन में 64 विद्या और 16 कला का ज्ञान सीखा था। इस अवसर पर दूरदराज के श्रद्धालु संदीपनी आश्रम पहुंचते हैं। गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी के आश्रम का महत्व इस कारण बढ़ जाता है क्‍योंकि गुरु संदीपनी से ही श्री कृष्ण, बलराम और सुदाम ने शिक्षा ग्रहण की थी और श्री कृष्ण ने 64 विद्या का ज्ञान यहीं से प्राप्‍त किया था।

Trending news