MP चुनाव: जबलपुर उत्तर पर भाजपा के शरद जैन हैं विधायक
Advertisement

MP चुनाव: जबलपुर उत्तर पर भाजपा के शरद जैन हैं विधायक

जबलपुर उत्तर से भाजपा के शरद जैन विधायक हैं और अभी वह चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं. 

(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के नेता जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं. राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रैली कर प्रचार अभियान का आगाज कर चुके हैं. राज्य में दोनों ही दल जीत के लिए दांव खेल रहे हैं. जबलपुर उत्तर से भाजपा के शरद जैन विधायक हैं और अभी वह चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं. जबलपुर उत्तर से विधायक शरद जैन को विरोध का सामना करना पड़ा रहा है. पार्टी के कई नेता उनका बहिष्कार कर रहे हैं. आंतरिक कलह की वजह से भाजपा को कहीं हार का सामना न करना पड़े. 

2013 विधानसभा चुनाव
शरद जैन: 74656 (भाजपा- जीते)
नरेश सर्राफ: 41093 (कांग्रेस- हारे) 

एक ही चरण में होगा मतदान 
एमपी में 28 नवंबर को मतदान होगा. यहां एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा. मिजोरम में भी इसी दिन मतदान होगा, यहां भी 28 नवंबर को ही मतदान कराया जाएगा. मध्‍य प्रदेश में दो नवंबर को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी. 9 नवंबर तक राज्‍य में नामांकन कराया जा सकेगा. मध्‍य प्रदेश की सभी सीटों पर 28 नवंबर को वोटिंग होगी. भाजपा के मजबूत राज्‍य कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान अपने चौथे कार्यकाल के लिए दमखम लड़ाएंगे. मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं.

Trending news