मध्य प्रदेश: स्पेशल व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पुलिस जानेगी महिलाओं की समस्याएं
Advertisement

मध्य प्रदेश: स्पेशल व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पुलिस जानेगी महिलाओं की समस्याएं

देश में महिलाओं और बच्चियों के उत्पीड़न की खबरों के बीच एक अच्छी खबर भोपाल से है.

भोपाल पुलिस ने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए जल्द ही स्पेशल व्हाट्सएप ग्रुप बनाने जा रही है. (प्रतीकात्मक फोटो)

भोपाल: देश में महिलाओं और बच्चियों के उत्पीड़न की खबरों के बीच एक अच्छी खबर भोपाल से है. भोपाल पुलिस ने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए जल्द ही स्पेशल व्हाट्सएप ग्रुप बनाने जा रही है. यह स्पेशल व्हाट्सएप ग्रुप ठीक उसी तरह काम करेगा, जैसे स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की टीमें काम करती हैं. फर्क केवल इतना होगा कि इस ग्रुप का संचालन महिला पुलिसकर्मी या अधिकारी करेंगी और ग्रुप में केवल महिलाएं ही सदस्य होंगी. इस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हर इलाके में महिलाओं पर होने वाले अपराधों के विषय में पुलिस के पास आसानी से जानकारी आ जाएगी. 

  1. महिलाओं की समस्याएं जानने के लिए पुलिस का स्पेशल व्हाट्सएप ग्रुप

    ग्रुप का संचालन करेंगी महिला पुलिसकर्मी या अधिकारी

    पुलिस को आसानी से मिल जाएगी महिलाओं अपराधों की जानकारी

महिलाएं ही करेंगी ग्रुप का संचालन
जानकारी देते हुए आईजी जयदीप प्रसाद ने बताया कि महिलाओं की समस्याओं जैसे घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़खानी आदि को जानने के लिए भोपाल पुलिस ये व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगी. उन्होंने बताया कि इस ग्रुप में इलाके की सामाजिक तौर पर एक्टिव महिलाओं को जोड़ जाएगा. इन महिलाओं के माध्यम से अन्य महिलाओं की समस्याएं और शिकायतें पुलिस तब पहुंचेंगी. उन्होंने बताया कि पुलिस इन महिलाओं के माध्यम से पीड़िता को इन अपराधों के खिलाफ जागरूक करेगी. साथ ही ये महिलाएं काउंसिलिंग कर पीड़िता को पुलिस में शिकायत करने के लिए भी तैयार करेंगी. 

पहला चरण रहा सफल 
इस व्हाट्सएप ग्रुप को प्रायोगिक तौर पर भोपाल के अशोका गार्डन और सूखीसेवनिया पुलिस थाने में शुरू किया जा चुका है. आईजी जयदीप प्रसाद ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया पहला चरण सफल रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि महिलाओं को सुरक्षा और अच्छा माहौल दे सकें. उन्होंने बताया कि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को प्राथमिक रूप से निस्तारित किया जाएगा.

Trending news