मध्‍य प्रदेश: मंदसौर में गोमांस तस्‍करी के शक में दो महिलाओं की सरेआम पिटाई
Advertisement

मध्‍य प्रदेश: मंदसौर में गोमांस तस्‍करी के शक में दो महिलाओं की सरेआम पिटाई

मध्‍य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को गोमांस तस्‍करी के शक में दो महिलाओं के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है।

मध्‍य प्रदेश: मंदसौर में गोमांस तस्‍करी के शक में दो महिलाओं की सरेआम पिटाई

भोपाल : मध्‍य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को गोमांस तस्‍करी के शक में दो महिलाओं के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदसौर रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं की गोमांस तस्करी के आरोप में जमकर पिटाई की। इन महिलाओं की पिटाई के समय कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। हिंदू दल की महिला कार्यकर्ताओं पर इन महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने गोमांस की तस्करी के शक में दो मुस्लिम महिलाओं को मंदसौर प्लेटफार्म पर ही पकड़ लिया था और इनकी सरेआम पिटाई की। पुलिस की मौजूदगी में इन महिलाओं की पिटाई की गई।

बताया जा रहा है कि ये दोनों महिलाए जावरा से एक झोले में 30 किलो मांस लेकर डेमो ट्रेन से दोपहर में मंदसौर स्टेशन पर उतरी थीं। दोनों महिलाओ में से एक महिला के हाथ में पहले से फ्रैक्चर भी था। ये दोनों महिलाए मंदसौर के ही खानपुरा इलाके की रहने वाली है।

मंदसौर की सिटी कोतवाली पुलिस ने उक्‍त दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की ओर से मारपीट की कोई शिकायत उन्हें अभी तक नहीं मिली है।

 

Trending news