महाराष्ट्र निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने सोलापुर में पांच सीटों पर जीत हासिल की
Advertisement

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने सोलापुर में पांच सीटों पर जीत हासिल की

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी जीत दर्ज की है। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन यानी AIMIM पार्टी ने सोलापुर निकाय चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। गौर हो कि वर्ष 2014 में पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो सीटें मिली थीं। पार्टी नांदेड़ और औरंगाबाद से चुनाव जीती थी।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने सोलापुर में पांच सीटों पर जीत हासिल की

नई दिल्ली: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी जीत दर्ज की है। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन यानी AIMIM पार्टी ने सोलापुर निकाय चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। गौर हो कि वर्ष 2014 में पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो सीटें मिली थीं। पार्टी नांदेड़ और औरंगाबाद से चुनाव जीती थी।

गौर हो कि गुरुवार को सबकी निगाहें 227 सदस्यीय बृहन्मुंबई नगर निगम पर टिकी हुयी हैं जहां पर सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना के बीच इस चुनाव में कड़ी टक्कर है। आज घोषित होने वाले परिणाम में 10 नगर निगमों, 25 जिला परिषदों और 283 पंचायत समितियों के 5,777 सीटों पर कुल 21,620 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इन सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था।

मंगलवार को 10 नगर निगमों के लिए हुये चुनाव में करीब 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मुंबई नगर निकाय बीएमसी के लिए रिकार्ड करीब 55 फीसदी मतदान हुआ था।

Trending news