फडणवीस ने महाराष्ट्र में 12 टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की
Advertisement

फडणवीस ने महाराष्ट्र में 12 टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की

महाराष्ट्र को टोल मुक्त करने के अपनी पार्टी के वादों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में 12 टोल प्लाजा बंद किए जाने तथा 53 टोल प्लाजा पर निजी हल्के वाहन और राज्य परिवहन निगम की बसों को छूट प्रदान किए जाने की आज घोषणा की। यह घोषणा 31 मई की आधी रात से प्रभावी होगी।

मुंबई : महाराष्ट्र को टोल मुक्त करने के अपनी पार्टी के वादों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में 12 टोल प्लाजा बंद किए जाने तथा 53 टोल प्लाजा पर निजी हल्के वाहन और राज्य परिवहन निगम की बसों को छूट प्रदान किए जाने की आज घोषणा की। यह घोषणा 31 मई की आधी रात से प्रभावी होगी।

विधानसभा में एक बयान देते हुए फडणवीस ने कहा कि मुंबई में पांच प्रवेश और निकास केंद्रों तथा मुंबई.पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल की लेवी के बारे में फैसला अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। समिति की रिपोर्ट 31 जुलाई को आएगी। भाजपा ने पिछले साल वादा किया था कि अगर अक्तूबर के विधानसभा चुनाव के बाद वह सत्ता में आयी तो महाराष्ट्र को टोल मुक्त बनाया जाएगा।

हालांकि पार्टी ने सरकार बनाने के बाद ‘यूटर्न’ लेते हुए कहा था कि उसने कभी भी ऐसा नहीं कहा। लेकिन उसने आश्वासन दिया था कि सरकार लोगों को कुछ राहत मुहैया कराएगी।

Trending news