गणेश चतुर्थी: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई आरती, सैकड़ों भक्त पहुंचे- देखें वीडियो
Advertisement

गणेश चतुर्थी: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई आरती, सैकड़ों भक्त पहुंचे- देखें वीडियो

  देशभर में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर के गणेश मंदिरों में देर रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूरी मुंबई गणपति का स्वागत करने के लिए सज धजकर तैयार है।

फोटो सौजन्‍य: एएनआई ट्वीटर

मुंबई :  देशभर में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर के गणेश मंदिरों में देर रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूरी मुंबई गणपति का स्वागत करने के लिए सज धजकर तैयार है।

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और लाल बागचा राजा में सुबह-सुबह आरती हुई। दौरान सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। सिद्धिविनायक मंदिर में आरती की गई, जबकि कई जगह पंडालों में दिव्य प्रतिमाएं सजाई गईं। सिद्धिविनायक में काफी उल्लास के साथ भगवान गणपति का विधिवत पूजन किया गया। वहीं, लालबाग के राजा की भी दिव्य छटा के दर्शन भक्तों को हुए।

जोश और उत्साह के साथ 10 दिनों तक चलने वाला गणेश चतुर्थी उत्सव आज आरंभ हो गया और मुंबईवासियों ने सौभाग्य एवं समृद्धि के देवता भगवान गणेश का अपने अपने घरों तथा सामुदायिक पंडालों में भव्य स्वागत किया। उत्सव की शुरूआत भक्तों ने अपने अपने घरों और पूरे शहर में सुंदर तरीके से सजाए गये पंडालों में गणपति की खूबसूरत मूर्तियों की स्थापना और उनकी पूजा अर्चना से की। 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज के साथ शहर में माहौल पूरी तरह से धार्मिक और भक्तिमय हो गया है।

Trending news