महाराष्ट्र में मंत्रियों को अब नहीं दिया जाएगा सलामी गारद
Advertisement

महाराष्ट्र में मंत्रियों को अब नहीं दिया जाएगा सलामी गारद

महाराष्ट्र सरकार ने जिला स्तर पर मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के दौरे के दौरान औपनिवेशिक काल में दिये जाने वाले सलामी गारद को बंद करने का निर्णय लिया है और इसे ‘समय एवं संसाधनों’ की बर्बादी करार दिया है।

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने जिला स्तर पर मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के दौरे के दौरान औपनिवेशिक काल में दिये जाने वाले सलामी गारद को बंद करने का निर्णय लिया है और इसे ‘समय एवं संसाधनों’ की बर्बादी करार दिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह आदेश सभी मंत्रियों और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों पर लागू होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य पुलिस से सभी जिले में जाने वाले सलामी गारद बंद करने को कहा है। वीवीआईपी को मुहैया कराई जा रही सुरक्षा में कटौती का हाल ही में आदेश देने वाले फडणवीस ने अपने आदेश में अधिक पुलिस कर्मियों को नगर व्यवस्था में सक्रिय करने को कहा है।

ब्रिटिश काल में दौरे पर आने वाले वीवीआईपी को सलामी गारद दिया जाता था। उस समय, यह सम्मान गर्वनर जनरल और वायसराय को दिया जाता था। अभी, मुख्यमंत्रियों, उनके कैबिनेट सहयोगियों, सभी कनिष्ठ मंत्रियों और यहां तक कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को भी यह सम्मान दिया जाता है।

Trending news