महाराष्ट्र-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों पर अभी फैसला नहीं: राजनाथ
Advertisement

महाराष्ट्र-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों पर अभी फैसला नहीं: राजनाथ

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

महाराष्ट्र-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों पर अभी फैसला नहीं: राजनाथ

नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राजनाथ ने कहा, ‘अब तक हमने महाराष्ट्र या हरियाणा के मुख्यमंत्रियों पर कोई फैसला नहीं किया है।’ इंडियन वीमेन प्रेस कॉर्प्स के स्थापना दिवस समारोह के इतर सवालों के जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने यह बात कही। संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने के तुरंत बाद वह समारोह में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में गठबंधन का प्रयास करेगी। राज्य की 288 सीटों में से पार्टी को 122 सीटें मिली हैं पर बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए। राजनाथ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में एक बार फिर भरोसा जताने के लिए महाराष्ट्र एवं हरियाणा के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमारी ताकत बढ़ी है।’

Trending news