मुंबई में मॉडल के साथ रेप, छह गिरफ्तार
Advertisement

मुंबई में मॉडल के साथ रेप, छह गिरफ्तार

मॉडल के साथ कथित तौर पर बलात्कार और उत्पीड़न के मामले में तीन पुलिस कर्मियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपियों ने उससे धन की उगाही भी की है।

मुंबई में मॉडल के साथ रेप, छह गिरफ्तार

मुंबई : मॉडल के साथ कथित तौर पर बलात्कार और उत्पीड़न के मामले में तीन पुलिस कर्मियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपियों ने उससे धन की उगाही भी की है।

28 वर्षीय मॉडल द्वारा दर्ज कराई गई बलात्कार और उगाही की एक शिकायत के आधार पर कल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने 21 अप्रैल को मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया को एक एसएमएस भेज कर शहर के दो सहायक पुलिस इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल सहित कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर खुद का यौन उत्पीड़न किये जाने की शिकायत की।

तब मारिया ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और मामले को जानने के बाद उसकी शिकायत एमआईडीसी थाना को भेज दी। इसके बाद धारा 376 (बलात्कार), 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 384 (उगाही) और भारतीय दंड संहिता के अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर उगाही की पुष्टि हुयी है, हमारा प्रयास उगाही की रकम वापस पाने का है। उन्होंने कहा कि वे मॉडल के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न की शिकायतों की भी पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं। मॉडल ने आरोप लगाया था कि 13 अप्रैल को उसे तीन पुलिसकर्मी सकिनारा थाना ले गये, अवैध तरीके से बंधक बनाया था और उससे पांच लाख रुपये की उगाही की थी। नाम नहीं बताने की शर्त पर एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम लोग उसके बयान की पुष्टि करने की प्रक्रिया में है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Trending news