तृप्ति देसाई ने महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के हाजी अली दरगाह के फैसले को सराहा
Advertisement

तृप्ति देसाई ने महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के हाजी अली दरगाह के फैसले को सराहा

महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने मुंबई में हाजी अली दरगाह के मुख्य स्थल पर महिलाओं को प्रवेश देने के ट्रस्ट के फैसले को ‘प्रार्थना करने वाली महिलाओं तथा भारतीय संविधान की जीत’ बताया।

तृप्ति देसाई ने महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के हाजी अली दरगाह के फैसले को सराहा

पुणे : महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने मुंबई में हाजी अली दरगाह के मुख्य स्थल पर महिलाओं को प्रवेश देने के ट्रस्ट के फैसले को ‘प्रार्थना करने वाली महिलाओं तथा भारतीय संविधान की जीत’ बताया।

भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड प्रमुख तृप्ति ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लैंगिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था।

तृप्ति ने सोमवार को कहा, ‘उच्चतम न्यायालय और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ लड़ रहीं महिला संगठनों के दबाव के कारण हाजी अली दरगाह के न्यासियों को यह फैसला लेना पड़ा।’ तृप्ति ने कहा, ‘हम सबरीमाला मंदिर के न्यासियों से हाजी अली दरगाह से प्रभावित होकर महिलाओं को गर्भ गृह तक जाने की अनुमति देने का अनुरोध करते हैं।’ उन्होंने कहा कि उन्हें जैसे ही उच्चतम न्यायालय का आदेश प्राप्त होगा, वे मन्नत मांगने दक्षिण मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह जाएंगी।

दरगाह ट्रस्ट ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि महिलाओं को पुरुषों की तरह हाजी अली दरगाह के मुख्य स्थल पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

Trending news