ठाणे में नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, आग में झोंका
Advertisement

ठाणे में नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, आग में झोंका

जिले के भिवंडी शहर के पद्मानगर इलाके में दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर सात साल के एक लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के बाद उसे आग में झोंक दिया।

ठाणे : जिले के भिवंडी शहर के पद्मानगर इलाके में दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर सात साल के एक लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के बाद उसे आग में झोंक दिया।

पुलिस निरीक्षक आरएस सस्थे ने बताया कि घटना कल हुई जब पीड़ित एक ‘लंगर’ में खाने गया था। आरोपी उसे एक एकांत जगह पर ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।

आरोपियों ने लड़के के विरोध करने पर उसे आग लगा दी। सस्थे ने बताया कि लड़के का 30 प्रतिशत शरीर जल गया। वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा।

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 307 (हत्या की कोशिश), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम, 2012 की प्रभावी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

निरीक्षक ने कहा कि लड़के का ठाणे सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

Trending news