पुणे के इंफोसिस कैंपस में महिला से बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

पुणे के इंफोसिस कैंपस में महिला से बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुणे में इंफोसिस कैंपस में कथित रूप से रेप करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  यह मामला 27 दिसंबर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुणे स्थित इंफोसिस कैंपस की कैंटीन में काम करने वाली महिला कैशियर के साथ दो लोगों ने रेप किया था। महिला ने दो लोगों पर इस मामले में आरोप लगाया।

फाइल फोटो (प्रतीकात्मक)

पुणे: पुणे में इंफोसिस कैंपस में कथित रूप से रेप करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  यह मामला 27 दिसंबर का बताया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक पुणे स्थित इंफोसिस कैंपस की कैंटीन में काम करने वाली महिला कैशियर के साथ दो लोगों ने रेप किया था। महिला ने दो लोगों पर इस मामले में आरोप लगाया था।

 

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों को पुणे के इंफोसिस फेज-1 कैंपस के हाउसकीपिंग स्टॉफ का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

पुलिस इंस्पेक्टर विश्वजीत फूले ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित महिला कैंटीन में काम करती है, वह वॉशरूम गई थी। उसके साथ वहीं पर कथित तौर पर रेप किया गया। कल उसने पुलिस स्टेशन आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हम दोनों आरोपियों को आज (मंगलवार) कोर्ट में पेश कर रहे हैं।  उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के फोटोग्राफ भी लिए थे और वे उसे ब्लैकमेल भी कर रहे थे।

Trending news