जापान के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित होंगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
Advertisement

जापान के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित होंगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापान सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापान-भारत के रिश्तों को नया आयाम देने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापान सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापान-भारत के रिश्तों को नया आयाम देने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

मनमोहन सिंह को जापान का सबसे बड़े अवॉर्ड 'द ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ पॉआलोनिया फ्लावर्स' सम्मान से नवाजा जाएगा। जापानी दूतावास के मुताबिक पिछले 35 वर्षों के दौरान जापान और भारत के बीच बढ़ी मित्रता और आपसी सहयोग बढ़ाने में उनके प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। जापान की तरफ से दिया जाने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले मनमोहन सिंह पहले भारतीय होंगे। उनके साथ दुनिया भर के 57 लोगों को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा।
 

Trending news