48 घंटे में केरल पहुंचेगा मानसून: भारतीय मौसम विभाग
Advertisement

48 घंटे में केरल पहुंचेगा मानसून: भारतीय मौसम विभाग

अगले 48 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के तट पर दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात बेहतर हुए हैं। इस बीच आकलन के मुताबिक  शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश हो सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 30 मई को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था।

48 घंटे में केरल पहुंचेगा मानसून: भारतीय मौसम विभाग

नई दिल्ली: अगले 48 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के तट पर दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात बेहतर हुए हैं। इस बीच आकलन के मुताबिक  शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश हो सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 30 मई को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान में जोरदार बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) को लेकर ताजा अनु्मान बेहतर नहीं  है। यह अनुमान चिंतित करनेवाला है। नए अनुमान के मुताबिक इस साल मानसून सामान्य का 88 फीसदी रहेगा। मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी मानसून के संशोधित अनुमान में बताया है कि दीर्घकालिक औसत (एलपीए) के मुकाबले इस साल बारिश 88 फीसदी रहेगी। यह लगातार दूसरा साल होगा जब मानसून के सामान्य से कम रहने की आशंका बन गई है।

Trending news