शासन के सभी स्तरों पर होनी चाहिए और महिलाएं : लोकसभा अध्यक्ष
Advertisement

शासन के सभी स्तरों पर होनी चाहिए और महिलाएं : लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को कहा कि शासन के स्थानीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी बढाना समय की मांग है क्योंकि फैसलों में महिलाओं की बराबर की भागीदारी उनकी सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

शासन के सभी स्तरों पर होनी चाहिए और महिलाएं : लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को कहा कि शासन के स्थानीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी बढाना समय की मांग है क्योंकि फैसलों में महिलाओं की बराबर की भागीदारी उनकी सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

‘राष्ट्रमंडल महिला सांसद’ (सीपीए) के भारत क्षेत्र के सम्मेलन का यहां उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल उनके राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए नहीं बल्कि शारीरिक, आध्यात्मिक और नैतिक आजादी के लिए भी है।

उन्होंने कहा, ‘महिलाओं का सशक्तिकरण सामाजिक विकास के द्वार खोलता है। शासन के स्थानीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तरों पर महिला की भागीदारी बढना समय की मांग है।’ इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी और हरसिमरत कौर बादल ने भी भाग लिया। इस सम्मेलन की थीम ‘भारत के विकास के मध्य महिलाएं’ थी।

Trending news