गोलीबारी अभ्यास के दौरान सीमा सुरक्षा बल के आठ जवान घायल
Advertisement

गोलीबारी अभ्यास के दौरान सीमा सुरक्षा बल के आठ जवान घायल

राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित सीमा सुरक्षा बल की फायरिंग रेंज में आज (मंगलवार को) प्रशिक्षण के दौरान एक मोर्टार के फट जाने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कम से कम आठ जवान घायल हो गये. घटना आज सुबह साढ़े आठ बजे की है जब 51 एमएम का मोर्टार अपने लक्ष्य से पहले ही फट गया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों के एयरलिफ्ट कर जोधपुर ले जाया गया है.

गोलीबारी अभ्यास के दौरान सीमा सुरक्षा बल के आठ जवान घायल

जयपुर: राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित सीमा सुरक्षा बल की फायरिंग रेंज में आज (मंगलवार को) प्रशिक्षण के दौरान एक मोर्टार के फट जाने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कम से कम आठ जवान घायल हो गये. घटना आज सुबह साढ़े आठ बजे की है जब 51 एमएम का मोर्टार अपने लक्ष्य से पहले ही फट गया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों के एयरलिफ्ट कर जोधपुर ले जाया गया है.

 

 

वहीं रामगढ़ थानाधिकारी हरि राम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीमा सुरक्षा बल के नियमित प्रशिक्षण के समय मोर्टार फट जाने से आठ जवान घायल हो गये. रामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को जैसलमेर भेज दिया गया. घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

Trending news