केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के गौमांस वाले बयान की निंदा
Advertisement

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के गौमांस वाले बयान की निंदा

गौमांस खाने वालों के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बयान की राजनीति और फिल्म जगत के कुछ लोगों ने निंदा की है। जदयू नेता के सी त्यागी ने कहा कि यह राष्ट्र के खिलाफ है और नकवी को माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के गौमांस वाले बयान की निंदा

नई दिल्ली : गौमांस खाने वालों के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बयान की राजनीति और फिल्म जगत के कुछ लोगों ने निंदा की है। जदयू नेता के सी त्यागी ने कहा कि यह राष्ट्र के खिलाफ है और नकवी को माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री नकवी ने कल यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था, अगर कुछ लोग गौमांस खाने के लिए मरे जा रहे हैं तो यहां उन्हें यह नहीं मिलेगा। वे पाकिस्तान या किसी अरब देश में या दुनिया के अन्य किसी भी हिस्से में जहां यह मिलता हो, वहां जाकर गौमांस खा सकते हैं।

कांग्रेस नेता शांताराम नाइक ने कहा, भाजपा के सभी संगठन चाहते हैं कि भारत के अल्पसंख्यक पाकिस्तान चले जाएं। यह उनकी नीति रही है। एजीपी नेता दुर्गा दास बोडो ने नकवी पर निशाना साधते हुए कहा, भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। इस तरह की बात कहना उचित नहीं है।

फिल्मकार मुकेश भट्ट ने कहा, आप ऐसा कैसे सोच सकते हैं। यह किसी मंत्री द्वारा दिया गया सबसे मूखर्ता वाला बयान होगा। अभिनेता रजा मुराद ने कहा, हमें बार बार यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि हम इस देश के प्रति वफादार हैं। हमें इस देश में रहने के लिए किसी की दया या सहानुभूति या प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।

आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नकवी के बयान से इत्तेफाक नहीं जताते हुए कहा था कि लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा था, स्वाभाविक है कि लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने भी बार-बार यह बात कही है।

 

Trending news