अब BSF की महिला जवानों ने दिखाई जांबाजी, पाक घुसपैठियों के प्रयास को किया विफल
Advertisement

अब BSF की महिला जवानों ने दिखाई जांबाजी, पाक घुसपैठियों के प्रयास को किया विफल

बीएसएफ की महिला कर्मियों ने शुक्रवार रात अजनाला सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से तीन घुसपैठियों के भारतीय क्षेत्र में घुसने के प्रयास को विफल कर दिया। बल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजनाला सेक्टर के सुंदरगढ़ सीमा चौकी में तैनात महिला कर्मियों ने देर रात सीमा पर कुछ गतिविधियां देखी।

बटाला (पंजाब) : बीएसएफ की महिला कर्मियों ने शुक्रवार रात अजनाला सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से तीन घुसपैठियों के भारतीय क्षेत्र में घुसने के प्रयास को विफल कर दिया। बल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजनाला सेक्टर के सुंदरगढ़ सीमा चौकी में तैनात महिला कर्मियों ने देर रात सीमा पर कुछ गतिविधियां देखी।

पाकिस्तान की ओर से तीन घुसपैठिए भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला जवानों ने उन्हें रोकने के लिए गोलियां चलायीं। घुसपैठिए अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

Trending news