क्या बात है, अब गूगल बतायेगा Toilet का पता!
Advertisement

क्या बात है, अब गूगल बतायेगा Toilet का पता!

गूगल पर सारी जानकारियां तो मिलती हैं लेकिन अब दिल्ली के टॉयलेट की लोकेशन भी आपको गूगल पर दिखेगी. गूगल मैप की मदद से अब दिल्ली में रहने वाले या टूर पर आने वाले लोग 331 पब्लिक टॉयलेट को ढूंढ सकते हैं.

अब दिल्ली के टॉयलेट की लोकेशन भी आपको गूगल पर दिखेगी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: गूगल पर सारी जानकारियां तो मिलती हैं लेकिन अब दिल्ली के टॉयलेट की लोकेशन भी आपको गूगल पर दिखेगी. गूगल मैप की मदद से अब दिल्ली में रहने वाले या टूर पर आने वाले लोग 331 पब्लिक टॉयलेट को ढूंढ सकते हैं.

यूजर्स को केवल गूगल मैप में पब्लिक टॉयलेट या टॉयलेट लिखकर सर्च करना होगा. इसके बाद गूगल मैप यूजर्स को उनके आसपास मौजूद सारे टॉयलेट का पता बता देगा. दिल्ली एनसीआर के लगभग पांच हजार से ज्यादा टॉयलेट की लोकेशन आपको गूगल पर दिखेगी. टॉयलेट के लोकेशन की जानकारी के लिए स्मार्ट फोन होना जरुरी है.

यही नहीं टॉयलेट के इस्तेमाल पर ईनाम भी आप जीत सकते हैं. हालांकि इसका शुभारंभ लुटियन जोन के टॉयलेट से किया गया है. एनडीएमसी के चेयरमैन नरेश कुमार ने बताया कि अब आप टॉयलेट साफ सुथरा है कि नहीं इसकी जानकारी भी गूगल मैप के जरिए अधिकारियों तक भेज सकते हैं. ताकि नगर निगमों को तुरंत इसकी जानकारी मिल सके.

दिल्ली के शौचालयों को गूगल मैप में अपलोड किया गया है

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नरेश कुमार ने कहा कि, दिल्ली के शौचालयों को गूगल मैप में अपलोड कर दिया गया है, ताकि लोग आसानी से इन्हें खोज सकें. फिलहाल NDMC ने 331 सार्वजनिक शौचालयों को गूगल मैप पर अपडेट किया है.

इन शौचालयों को NDMC के मोबाइल ऐप 'NDMC311' में भी सर्च किया जा सकता है. तीन महीने के भीतर 41 और सार्वजनिक शौचालयों को NDMC द्वारा गूगल मैप में अपलोड किया जाएगा. लोग शौचालयों को उपयोग कर अपने अनुभव भी साझा कर सकते हैं.

 

Trending news