जम्मू कश्मीर में 10 साल की लड़की से रेप और शादी, पांच गिरफ्तार
Advertisement

जम्मू कश्मीर में 10 साल की लड़की से रेप और शादी, पांच गिरफ्तार

यहां 40 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की की जबरदस्ती शादी कराई गई और व्यक्ति ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना के बाद इस सिलसिले में आरोपी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जम्मू: यहां 40 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की की जबरदस्ती शादी कराई गई और व्यक्ति ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना के बाद इस सिलसिले में आरोपी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जम्मू कश्मीर के रामबाण जिले के चंदेरकोटे क्षेत्र में 10 वर्षीय एक लड़की को व्यक्ति के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया गया। कल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान- रोमेश लाल (दूल्हा), ठकरू, बिट्टू, कृष्ण चंद और रोमेश कुमार के रूप में की गई है।

Trending news