दरिंदगी! पंजाब में 100 साल की महिला की हत्या, परिवार का आरोप- रेप भी किया गया
Advertisement

दरिंदगी! पंजाब में 100 साल की महिला की हत्या, परिवार का आरोप- रेप भी किया गया

पंजाब के पटियाला के नजदीक एक गांव में दरिंदगी भरी वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह 100-वर्षीय एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है। दरअसल मृतक महिला के परिवार का आरोप है कि 100 वर्षीय महिला की हत्या किए जाने से पहले उसके साथ बलात्कार भी किया गया। मृत महिला करतार कौर के सिर पर चोटों के कई निशान मिले हैं।

दरिंदगी! पंजाब में 100 साल की महिला की हत्या, परिवार का आरोप- रेप भी किया गया

नई दिल्ली: पंजाब के पटियाला के नजदीक एक गांव में दरिंदगी भरी वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह 100-वर्षीय एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है। दरअसल मृतक महिला के परिवार का आरोप है कि 100 वर्षीय महिला की हत्या किए जाने से पहले उसके साथ बलात्कार भी किया गया। मृत महिला करतार कौर के सिर पर चोटों के कई निशान मिले हैं।

एनडीटीवी के मुताबिक करतार कौर के पोते गुरदेव सिंह ने कहा कि परिवार आधी रात को सोने के लिए चला गया था, जबकि उनकी दादी को खुले में सोने की आदत थी। गुरदेव ने कहा कि सुबह हमने उन्हें मरा हुआ पाया। उन्होंने कहा कि  उनके साथ रेप किया गया था, और उनकी मौत सिर पर लगी चोटों की वजह से हुई।

फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं। एक अधिकारी के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने की स्थिति में केस में बलात्कार की धाराएं जोड़ ली जाएंगी। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले में ड्रग एडिक्टों पर शक है।

Trending news