तीन साल की लड़की बनी सबसे छोटी उम्र की अंगदाता
Advertisement

तीन साल की लड़की बनी सबसे छोटी उम्र की अंगदाता

केरल में तीन साल की लड़की सबसे छोटी उम्र की अंगदाता बन गई है। उसके दान किए जिगर और गुर्दे सोमवार को पांच वर्षीय मस्तिष्क-मृत एक लड़के के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया, जिसके बाद लड़के की हालत सुधरने लगी है।

तिरुवंतपुरम: केरल में तीन साल की लड़की सबसे छोटी उम्र की अंगदाता बन गई है। उसके दान किए जिगर और गुर्दे सोमवार को पांच वर्षीय मस्तिष्क-मृत एक लड़के के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया, जिसके बाद लड़के की हालत सुधरने लगी है।

डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले वी. वेणुगोपाल ने बताया, शनिवार रात हार्वेस्टिंग सर्जरी शुरू हुई और हमें प्रत्यारोपण पूरा करने में 16 घंटे लग गए। इस समय लड़का वेंटीलेटर पर है और कल (मंगलवार) उसे वेंटीलेटर से हटा लिए जाने की उम्मीद है। उसके अंग सही तरीके से काम कर रहे हैं। प्रत्यारोपण एक निजी अस्पताल में किया गया, जबकि हार्वेस्टिंग सर्जरी राज्य सरकार के एसएटी अस्पताल में की गई। उन्होंने यह भी बताया कि अंजना केरल में सबसे कम उम्र की अंगदाता बन गई है।

गौरतलब है कि तिरुवंतपुरम में गुरुवार रात अंजना अचानक गिर गई, जिसके बाद शनिवार को उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसके माता-पिता से अंगदान के लिए अनुरोध किया। माता-पिता अंजना के गुर्दे, जिगर और आंखों की हार्वेस्टिंग के तैयार हो गए। वेणुगोपाल ने बताया, प्राप्तकर्ता लड़का आनुवांशिक विकारों से पीड़ित था, उसका जिगर और दोनों गुर्दे गंभीर रूप से प्रभावित थे। इसलिए प्रत्यारोपण करना पड़ा।

Trending news