एम्स मुद्दा : पैंथर्स पार्टी, कांग्रेस ने जम्मू में प्रदर्शन किया
Advertisement

एम्स मुद्दा : पैंथर्स पार्टी, कांग्रेस ने जम्मू में प्रदर्शन किया

जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने भाजपा पर जम्मू क्षेत्र के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जम्मू में प्रदर्शन किया और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह तथा वन मंत्री बाली भगत के पुतले फूंके गए।

जम्मू : जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने भाजपा पर जम्मू क्षेत्र के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जम्मू में प्रदर्शन किया और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह तथा वन मंत्री बाली भगत के पुतले फूंके गए।

पार्टी अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया, ‘भाजपा ने जम्मू क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा किया है, उन्होंने सत्ता के लिए अपनी विचारधारा को बेच दिया है।’ उन्होंने जम्मू में एम्स की स्थापना के लिए उचित आदेश हासिल करने की प्रतिबद्धता पूरी करने में नाकाम रहने के लिए उपमुख्यमंत्री सिंह और वन मंत्री भगत के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को अपने पदों पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री के पुतले फूंके और उनके इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए तवी पुल को भी बंद कर दिया जिससे यातायात बाधित हुआ।

इस बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी जम्मू में एम्स स्थापित करने में नाकाम रहने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Trending news