एयर इंडिया की उड़ान के शौचालय में छुपाया गया ढाई किलो सोना जब्त
Advertisement

एयर इंडिया की उड़ान के शौचालय में छुपाया गया ढाई किलो सोना जब्त

दुबई से आज गोवा हवाई अड्डे पहुंची एयर इंडिया की एक उड़ान के शौचालय में छुपा कर रखे गए तकरीबन ढाई किलो सोने के गहनों को सीमा और केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों ने जब्त कर लिया।

एयर इंडिया की उड़ान के शौचालय में छुपाया गया ढाई किलो सोना जब्त

पणजी: दुबई से आज गोवा हवाई अड्डे पहुंची एयर इंडिया की एक उड़ान के शौचालय में छुपा कर रखे गए तकरीबन ढाई किलो सोने के गहनों को सीमा और केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों ने जब्त कर लिया।

सीमा शुल्क विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह आई उड़ान के शौचालय में सोने को छुपा कर रखा गया था। हमें 70 लाख रूपये कीमत का ढाई किलोग्राम सोना मिला है जिस पर किसी ने दावा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि एयरलाइन का स्टाफ जांच के दायरे में है। जांचकर्ता यात्रियों की सूची को भी देख रहे हैं जो उड़ान में थे।

सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उड़ान गोवा से बेंगलूरू रवाना हो गई।

 

Trending news