उमर ने डॉक्यूमेंट्री पर रोक की आलोचना की, कहा इसका ‘उल्टा असर’ होगा
Advertisement

उमर ने डॉक्यूमेंट्री पर रोक की आलोचना की, कहा इसका ‘उल्टा असर’ होगा

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजधानी दिल्ली में 16 दिसम्बर को हुई सामूहिक बलात्कार की घटना पर बने वृत्तचित्र पर रोक लगाने के निर्णय की आज यह कहते हुए आलोचना की कि इस कदम का ‘उल्टा असर’ होगा क्योंकि अधिक लोग अब इसे देखने के लिए उत्सुक होंगे। इस वृत्तचित्र में एक दोषी का साक्षात्कार भी है।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजधानी दिल्ली में 16 दिसम्बर को हुई सामूहिक बलात्कार की घटना पर बने वृत्तचित्र पर रोक लगाने के निर्णय की आज यह कहते हुए आलोचना की कि इस कदम का ‘उल्टा असर’ होगा क्योंकि अधिक लोग अब इसे देखने के लिए उत्सुक होंगे। इस वृत्तचित्र में एक दोषी का साक्षात्कार भी है।

उमर ने ट्वीट किया, ‘इस तरह की रोक का हमेशा ही उल्टा असर होता है क्योंकि अब तक जिन्होंने इसे नहीं देखा ,वे भी अब इसे देखने के लिए उत्सुक होंगे।’ नेशनल कान्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर ने कहा कि वृत्तचित्र देश को बदनाम नहीं कर रहा था बल्कि बलात्कार और महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण की प्रवृत्ति दिखा रहा था। यदि रोक से इसमें परिवर्तन होगा तो अच्छी बात है।

उन्होंने इस बात पर चिंता जतायी कि कुछ समाचार चैनल रोक को लेकर ‘खुशी’ जता रहे हैं। उमर ने इसके साथ ही सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म ‘बदमाशियां’ में कुछ शब्दों पर प्रतिबंध लगाने की भी आलोचना की।

 

Trending news