मणिपुर में ग्रेनेड विस्फोट में 5 लोग घायल
Advertisement

मणिपुर में ग्रेनेड विस्फोट में 5 लोग घायल

पश्चिमी इंफाल जिले में शुक्रवार को शाम एक पुलिसकर्मी के घर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हथगोला फेंकने से हुए विस्फोट में एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए।

इंफाल : पश्चिमी इंफाल जिले में शुक्रवार को शाम एक पुलिसकर्मी के घर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हथगोला फेंकने से हुए विस्फोट में एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने मणिपुर पुलिस के हेड कांस्टेबल अकोईजैम ब्रोजेन के आवास पर ग्रेनेड फेंका। शाम करीब 6:25 बजे हुए इस विस्फोट में एक बच्चा और चार महिलाएं घायल हो गईं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनकी हालत खतरे से बाहर है।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि उसकी मंशा अभी तक नहीं पता चली है।

Trending news