मलकानगिरि पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में तीन माओवादी ढेर
Advertisement

मलकानगिरि पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में तीन माओवादी ढेर

मलकानगिरि जिले में जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादियों को मार गिराया गया।

मलकानगिरि (ओडिशा) : मलकानगिरि जिले में जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादियों को मार गिराया गया।

मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक मित्रभानू महापात्र ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और जिला वोलेंटरी फोर्स (डीवीएफ) की एक टीम ने माथिली क्षेत्र के भेजागुडा जंगल में एक अभियान चलाया। वहां पर इस टीम का माओवादियों के एक समूह से आमना-सामना हुआ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद गोलीबारी हुयी जिसमें दरभा माओवादी खंड कमेटी सदस्य सुनधरा और उसके दो अंगरक्षक मारे गए और कई अन्य फरार हो गए। एक पिस्तौल, कुछ धारदार हथियार, वॉकी टॉकी सेट, माओवादियों की पोशाकें और कुछ अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गयी।

माओवादियों के बीच बड़े रुतबे वाला सुनधरा ओडिशा के माथिली इलाके और छत्तीसगढ़ के दरभा क्षेत्र में कई अपराधों में कथित तौर पर संलिप्त था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद गश्ती और फरार माओवादियों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया गया है।

Trending news