छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर केरल विधानसभा में हंगामा
Advertisement

छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर केरल विधानसभा में हंगामा

केरल विधानसभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया के कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के मुद्दे पर तीखी बहस हुई। संगठन स्कूलों के पाठ्य पुस्तकों के मुद्रण में हो रही देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहा था।

तिरूवनंतपुरम: केरल विधानसभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया के कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के मुद्दे पर तीखी बहस हुई। संगठन स्कूलों के पाठ्य पुस्तकों के मुद्रण में हो रही देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहा था।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) के नेतृत्व वाले विपक्ष एलडीएफ ने कांग्रेस की नेतृत्व वाली राज्य की यूडीएफ सरकार पर बल प्रयोग कर लोकतांत्रिक तरीके से किये जा रहे हड़ताल को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। पार्टी के छात्र संगठन के इस प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में पार्टी विधायक वी सिवानकुट्टी समेत कुछ आंदोलनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गये।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) के विधायक टी वी राजेश के कार्य स्थगन प्रस्ताव की मांग को विधानसभा अध्यक्ष एन सकतन ने खारिज कर दिया जिसके बाद वी एस अच्युतानंद के नेतृत्व में विपक्ष ने सदन से वाक आउट किया।

लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार कारणों का विवरण देते हुए गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि आंदोलनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव करने के बाद प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा।

Trending news