पंजाब: मोगा में युवती से गैंगरेप, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Advertisement

पंजाब: मोगा में युवती से गैंगरेप, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  पंजाब के मोगा में बस के अंदर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी थमा भी नहीं था कि यहां एक गैंगरेप की जघन्‍य घटना से सभी सकते में हैं। एक युवती ने अपने सहेली के पति समेत 12 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब: मोगा में युवती से गैंगरेप, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मोगा :  पंजाब के मोगा में बस के अंदर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी थमा भी नहीं था कि यहां एक गैंगरेप की जघन्‍य घटना से सभी सकते में हैं। एक युवती ने अपने सहेली के पति समेत 12 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव माड़ी मुस्तफा में बुधवार रात एक युवती अपने प्रेमी के साथ सहेली के घर पहुंची। कुछ देर बाद सहेली का पति अपने साथियों सहित घर पहुंचा तो युवती व उसके प्रेमी को देखकर भड़क गया। कथित तौर पर पहले उसने पत्नी को पीटा फिर युवती के प्रेमी के साथ बुरी तरह से मारपीट की।
इसके बाद उसके 12 साथी युवती को एक गाड़ी में डालकर अज्ञात जगह पर ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब पीड़िता की सहेली का पति घर पहुंचा तो प्रेमी-प्रेमिका आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने पीड़िता व उसके प्रेमी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

अस्पताल में दाखिल कस्बा बाघापुराना के तहत एक गांव की पीड़िता ने बताया कि कस्बा भगता भाईका में वह ब्यूटी पार्लर चलती है। उसका लगभग छह माह पहले गांव बैरोके निवासी एक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गए थे, जिसके चलते वे अक्सर एक-दूसरे को मिलते रहते थे। पीडि़ता ने बताया कि बुधवार शाम को छह बजे वह अपने प्रेमी को मिलने के लिए गांव माड़ी मुस्तफा स्थित सहेली के घर बुलाया। प्रेमी रात 10 बजे वहां आया। रात को लगभग 12 बजे सहेली का पति अपने 12 साथियों जोकि लुधियाना में एक फैक्ट्री में एकसाथ काम करते हैं, के साथ घर पहुंचा। जैसे ही उसने उसे व उसके प्रेमी को अपने घर पर देखा तो पहले उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। उसके प्रेमी के साथ भी बुरी तरह मारपीट की और मरा हुआ समझ कर फेंक दिया। इसके बाद अपने दोस्तों से उसे वहां से ले जाने को कहा, जिस पर वे उसे एक गाड़ी में उठाकर एक मोटर पर ले गए। जहां पर सभी 12 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे वहीं छोड़कर चले गए।

पीड़िता ने बताया है कि आरोपी युवकों ने उसके दुष्कर्म की अश्लील वीडियो भी बनाई है। उक्त युवकों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट भी की है, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में निशान पड़ गए हैं। एएसआइ मंगल सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर सभी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें से चार आरोपियों की पहचान हो गई है।

Trending news