पाकिस्तान ने जम्मू के पंछ में LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन
Advertisement

पाकिस्तान ने जम्मू के पंछ में LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ और जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

पाकिस्तान ने जम्मू के पंछ में LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ और जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू और पुंछ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर चार बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया, पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया और छोटे हथियारों व स्वचालित हथियारों से कल रात आठ बजकर करीब 55 मिनट पर पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में एलओसी के करीब भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद नौ बजकर 20 मिनट तक गोलीबारी जारी रही। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल शाम जम्मू जिले में अल्ला माही दा कोठे (एएमके) और मकवाल में अग्रिम सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह दो बार हमीरपुर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पाकिस्तान ने इससे पहले 15 अक्टूबर को पुंछ के सौजियां-किरनी-शाहपुर क्षेत्र में एलओसी पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे। इस घटना में गोतिरियां गांव में सात वर्षीय रियाज घायल हो गया था। बहरहाल, पाकिस्तानी मोर्टार से घायल एक ग्रामीण की कल यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में मौत हो गयी। हाल में संघषर्विराम उल्लंघन की घटनाओं में इस तरह नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक अक्तूबर के बाद से जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर भारी गोलीबारी की है जिससे नौ लोगों की जान गयी और 13 सुरक्षाकर्मियों सहित 95 लोग घायल हो गए। गोलीबारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास की 113 बस्तियों के करीब 30,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा है।

 

Trending news