पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट मोर्टार दागे, सैन्‍य चौकियों को बनाया निशाना
Advertisement

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट मोर्टार दागे, सैन्‍य चौकियों को बनाया निशाना

नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी तेज करते हुए पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू जिले के आर एस पुरा सेक्टर में सीमा के निकटवर्ती इलाकों और चौकियों को निशाना बनाकर रात भर मोर्टार बम दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। बीएसएफ महानिरीक्षक डीके उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि रात में आरएस पुरा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारी गोलीबारी हुई और मोर्टार बम दागे गये।

जम्मू : नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी तेज करते हुए पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू जिले के आर एस पुरा सेक्टर में सीमा के निकटवर्ती इलाकों और चौकियों को निशाना बनाकर रात भर मोर्टार बम दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। बीएसएफ महानिरीक्षक डीके उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि रात में आरएस पुरा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारी गोलीबारी हुई और मोर्टार बम दागे गये।

इससे पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने कल छह बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सैनिकों की जवाबी गोलीबारी में सात पाकिस्तानी रेंजर मारे गये थे और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे। महानिरीक्षक ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास करोतना खुर्द और अब्दुलियां इलाकों में गोलीबारी हुई।

उन्होंने कहाकि हम लोगों ने अधिकारियों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है क्योंकि दोनों ओर से गोलीबारी और मोर्टार दागे जाने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। हम लोग ये नहीं चाहते कि आम लोगों को परेशानी हो। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने आब्जर्वेशन टावर पर तैनात जवान को निशाना बनाकर हमला किया लेकिन जवान ने वहां से कूदकर खुद को बचाया। इस क्रम में उसकी टांगों में चोट लग गयी।

सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलबारी और मोर्टार बम दागे जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप हीरानगर और अन्य इलाकों में रह रहे 1000 से अधिक लोग दूसरे सुरक्षित स्थानों पर चले गये हैं।

Trending news