पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर भारतीय चौकियों को बनाया निशाना
Advertisement

पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय चौकियों पर सोमवार शाम पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार बम दागकर एवं छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय चौकियों पर सोमवार शाम पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार बम दागकर एवं छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम छह बजकर पांच मिनट पर सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी और मोर्टार बम दागने लगे।

प्रवक्ता के अनुसार भारतीय जवानों ने जबर्दस्त तरीके से जवाबी कार्रवाई की। खबर आने तक गोलीबारी जारी थी। विस्तृत ब्यौरे का इंतजार है।

 

Trending news