विनोद खन्ना के निधन पर PM मोदी और सोनिया गांधी ने जताया शोक
Advertisement

विनोद खन्ना के निधन पर PM मोदी और सोनिया गांधी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आज कहा कि उन्हें एक लोकप्रिय अभिनेता एवं प्रतिबद्ध नेता के रूप में याद किया जाता रहेगा. मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘विनोद खन्ना एक लोकप्रिय अभिनेता, प्रतिबद्ध नेता एवं एक शानदार इंसान के रूप में सदैव याद रहेंगे . उनके निधन से दुखी. मेरी श्रद्धांजलि.’ वरिष्ठ अभिनेता एवं भाजपा सांसद की मुंबई के अस्पताल में आज कैंसर से निधन हो गया.

विनोद खन्ना के निधन पर पीएम मोदी और सोनिया गांधी ने भी शोक जताया है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आज कहा कि उन्हें एक लोकप्रिय अभिनेता एवं प्रतिबद्ध नेता के रूप में याद किया जाता रहेगा. मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘विनोद खन्ना एक लोकप्रिय अभिनेता, प्रतिबद्ध नेता एवं एक शानदार इंसान के रूप में सदैव याद रहेंगे . उनके निधन से दुखी. मेरी श्रद्धांजलि.’ वरिष्ठ अभिनेता एवं भाजपा सांसद की मुंबई के अस्पताल में आज कैंसर से निधन हो गया.

सोनिया गांधी ने भी जताया शोक

और पढ़ें: लंबी बीमारी के बाद विनोद खन्ना का 70 साल में निधन, मुंबई में ली आख़िरी सांस

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिन्दी फिल्म अभिनेता एवं भाजपा नेता विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक जताते हुए आज कहा कि वह ऐसे सरल एवं करिश्माई व्यक्तित्व थे जिन्होंने जनता पर गहरा प्रभाव छोड़ा. सोनिया ने खन्ना को श्रद्धांजलि देते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक ऐसे प्रतिभाशाली अभिनेता थे जिन्होंने अपने बेहतरीन व्यक्तित्व से रूपहले पर्दे पर अपना दबदबा कायम रखे. उन्होंने कहा, ‘‘विनोदजी ने अपने सरल एवं करिश्माई व्यक्तित्व से जनता पर अनूठा एवं गहरा प्रभाव छोड़ा.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने दुख की इस घड़ी में खन्ना के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

और पढ़ें: नहीं रहे विनोद खन्ना: जानिए 'मन के मीत' की 10 खास बातें

विनोद खन्ना का आज सुबह हुआ निधन

विनोद खन्ना का गुरुवार (27 अप्रैल) को मुंबई में निधन हो गया. वे 70 साल के थे. विनोद खन्ना काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. विनोद खन्ना को गंभीर डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद मुंबई के गिरगांव स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन और रिसर्च सेंटर (हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया था. वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने 11 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली.उनका जन्म अविभाजित भारत के पेशावर में 1946 को हुआ था. वे पंजाब के गुरदासपुर से चार बार सांसद बने. 1998 में पहली बार विनोद खन्ना सांसद चुने गए थे. 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में उन्हें (विनोद खन्ना को) विदेश राज्य मंत्री बनाया गया था. विनोद खन्ना पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तथा आज सुबह उनका मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 70 वर्ष के थे. वह 2014 में गुरूदासपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे. पूर्व में वह केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके थे.

Trending news