PM मोदी 3 देशों सेशेल्स, मॉरीशस और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना
Advertisement

PM मोदी 3 देशों सेशेल्स, मॉरीशस और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंद महासागर क्षेत्र के तीन प्रमुख देशों की अपनी पांच दिनी यात्रा के पहले चरण में सेशेल्स के लिए मंगलवार को रवाना हो गये। वह मॉरीशस और श्रीलंका भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा और प्रगति के लिए इन देशों के साथ मजबूत रिश्ते महत्वपूर्ण हैं।

PM मोदी 3 देशों सेशेल्स, मॉरीशस और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंद महासागर क्षेत्र के तीन प्रमुख देशों की अपनी पांच दिनी यात्रा के पहले चरण में सेशेल्स के लिए मंगलवार को रवाना हो गये। वह मॉरीशस और श्रीलंका भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा और प्रगति के लिए इन देशों के साथ मजबूत रिश्ते महत्वपूर्ण हैं।

मोदी ने रणनीतिक समुद्री मार्ग पर भारत के प्रभाव को बढ़ाने के प्रयासों के तहत कहा कि देश हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने को अत्यंत महत्व देता है।

पिछले 33 साल में सेशेल्स की और पिछले 28 साल में श्रीलंका की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी भारत और तीनों हिंद महासागरीय अर्थव्यवस्थाओं के बीच महत्वपूर्ण सद्भाव तथा ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करेंगे।

मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र पर अपना ध्यान बढ़ा रहा है। मोदी इन देशों के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं को नये सिरे से जाहिर कर सकते हैं जहां भारत सुरक्षा के संदर्भ में अपनी भूमिका पर विचार कर रहा है।

मोदी ने रवानगी से पहले अपने बयान में कहा, ‘हिंद महासागर क्षेत्र के तीन द्वीपीय देशों की मेरी यात्रा भारत के सन्निकट और विस्तृत पड़ोस में हमारी विदेश नीति की प्राथमिकताओं को झलकाती है। भारत इस क्षेत्र के साथ रिश्तों को प्रगाढ़ करने को अत्यंत महत्व देता है जो भारत की सुरक्षा और प्रगति के लिए आवश्यक है।’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत के इन तीनों देशों से मजबूत, बहुआयामी तथा महत्वपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कहा, ‘वे हमारी विदेश नीति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।’ प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव एस जयशंकर भी यात्रा पर गये हैं।

मोदी ने कहा कि सेशेल्स की उनकी यात्रा 1981 के बाद से किसी प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी।

उन्होंने कहा, ‘सेशेल्स के साथ भारत के रिश्ते आपसी विश्वास और साझा मूल्यों की बुनियाद पर बने हैं। मैं भारत के अच्छे दोस्त और सेशेल्स के राष्ट्रपति जेम्स माइकल के साथ अपनी मुलाकात को लेकर बहुत उत्साहित हूं।’ सेशेल्स के बाद मोदी मॉरीशस जाएंगे जहां वह 12 मार्च को स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 12 मार्च की तारीख सभी भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि महात्मा गांधी ने 1930 में इसी तारीख को अपना दांडी मार्च शुरू किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मॉरीशस की मेरी यात्रा का उद्देश्य ‘छोटा भारत’ के साथ हमारे सदियों पुराने संबंधों को मजबूत करना है। मैं मॉरीशस की नेशनल असेंबली में संबोधन के लिए आमंत्रण पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं भारत में निर्मित ऑफशोर पेट्रोल वेसल बाराकुडा के संयुक्त जलावतरण में भाग लूंगा और विश्व हिंदी सचिवालय की स्थापना के लिए निर्माण कार्य के शुभारंभ में शिरकत करंगा।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर वार्ता करने के लिए आशान्वित हैं।

Trending news