दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आज संदिग्ध आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
Trending Photos
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आज संदिग्ध आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने कॉन्स्टेबल खुर्शीद अहमद गनई को आज सुबह पुलवामा के कोइल में उसके आवास के बाहर गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि गनई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में गनई ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि गनई तड़के तीन बजे घर से ड्यूटी के लिए निकला था तभी अज्ञात आतंकवादियों ने उसे गोली मार दी।
गनई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में गनई ने दम तोड़ दिया।
मालूम हो कि आतंकवादियों और अलगाववादियों ने पुलिस में काम कर रहे कश्मीरी मूल के जवानों और अफसरों को धमकी दी है कि वे अपनी ड्यूटी का पालन न करें. उनको फोर्स छोड़ने की भी हिदायत दी है।
आतंकवादियों ने विरोध प्रदर्शनों को ना रोकने और पैलेट गन न चलाने को भी कहा है। पुलवामा में इन दिनों आतंकी, विरोध प्रदर्शनों की आड़ में और लोगों को ढाल बनाकर पुलिस थानों पर हमला कर रहे हैं।