अपने खिलाफ मुकदमे को खारिज कराना चाहते हैं राहुल गांधी
Advertisement

अपने खिलाफ मुकदमे को खारिज कराना चाहते हैं राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे को खारिज करने की मांग की है। एक रैली के दौरान महात्मा गांधी की हत्या के सिलसिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर की गयी कथित टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा हुआ है।

अपने खिलाफ मुकदमे को खारिज कराना चाहते हैं राहुल गांधी

ठाणे (महाराष्ट्र) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे को खारिज करने की मांग की है। एक रैली के दौरान महात्मा गांधी की हत्या के सिलसिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर की गयी कथित टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा हुआ है।

याचिका दो दिन पहले दायर की गयी थी। शनिवार को न्यायमूर्ति पी.डी. कोडे की अदालत में सुनवायी के लिए आयी। न्यायधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवायी के लिए छह जनवरी 2015 की तारीख तय की है। भिवंडी के सोनावणे में छह मार्च को एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि ‘आरएसएस के लोगों’ ने महात्मा गांधी की हत्या की थी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा था, ‘आरएसएस के लोगों ने गांधीजी की हत्या की और आज उनके लोग (भाजपा) उन्हीं (गांधी) की बातें करते हैं.. उन्होंने सरदार पटेल और गांधीजी की खिलाफत की।’ बाद में आरएसएस ने राहुल की इस टिप्पणी पर भिवंडी अदालत में मुकदमा किया था।

Trending news