स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी फहराएंगे तिरंगा
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी फहराएंगे तिरंगा

कांग्रेस उपाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार राहुल गांधी सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगे। राहुल गांधी ने तीन वर्ष पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष का पद संभाला था।

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी फहराएंगे तिरंगा

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार राहुल गांधी सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगे। राहुल गांधी ने तीन वर्ष पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष का पद संभाला था।

कांग्रेस मुख्यालय में आमतौर पर पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी झंडा फहराती हैं, लेकिन शनिवार सुबह सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन डी.एस. राणा ने कहा, ‘अस्पताल से छुट्टी देते समय सोनिया गांधी का स्वास्थ्य स्थिर था। उन्हें आराम करने और समय पर दवाइयां लेने की सलाह दी गई है।’ सोनिया गांधी 2 अगस्त को वाराणसी में अपने रोडशो के दौरान बीमार पड़ गई थीं और उनका पिछले 11 दिनों से इलाज चल रहा था।

Trending news